भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, देसवा नियुज के सीनियर एडिटर सहित आठ लोग हुए जख्मी

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में समाचार संकलन करने पहुंचे देसवा न्यूज के सीनियर एडिटर पर हुआ जानलेवा हमला

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में समाचार संकलन करने पहुंचे देसवा न्यूज के सीनियर एडिटर पर हुआ जानलेवा हमला

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर बाजार भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुए मारपीट में देसवा नियुज के सिनियर एडिटर सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी सीनियर एडिटर धीरज परासर सहित छह लोगों को खोदावंदपुर सीएचसी ने प्राथिमिक उपचार बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है।

जबकि सामान्य रूप से जख्मी दो लोगों की चिकित्सा खोदावंदपुर सीएचसी में ही चल रही है। बताते चलें कि खोदावंदपुर बाजार स्थित एसएच 55 किनारे एक कीमती भूखंड पर थाना क्षेत्र के मटिहानी निवासी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं मेघौल पंचायत के बेदुलिया निवासी पूर्व प्रमुख मिथलेश कुमार मिश्र के विरुद्ध जमीनी विवाद चला आ रहा है।

गुरुवार की शाम विवादित भूखंड पर स्वामित्व को लेकर अर्जुन सिंह और मिथलेश कुमार मिश्र के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मिथलेश मिश्र का भतीजा स्व राम पदार्थ मिश्र के पुत्र मुरारी मिश्र, स्व अवधेश मिश्रा के पुत्र राहुल कुमार मिश्र, मेघौल निवासी मोहन सिंह के पुत्र बमबम कुमार, स्व राजेन्द्र सिंह के पुत्र मोहन प्रसाद सिंह, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी अब्दुल रहीम के पुत्र मो इम्तियाज, मटिहानी निवासी स्व राम लखन राय के पुत्र शिव कुमार राय, स्व उपेंद्र राय के पुत्र शशिधर राय जख्मी हो गए।

इस मारपीट की घटना का समाचार संकलन करने पहुंचे देसवा न्यूज टीम पर भी अर्जुन सिंह के समर्थकों ने हमला कर दिया। जिसमें टीम में शामिल देसवा न्यूज के सीनियर एडिटर धीरज परासर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने देसवा न्यूज के एक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथिमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से घायल जख्मी देसवा नियुज के सीनियर एडिटर धीरज परासर, मुरारी मिश्, बम बम सिंह, मोहन सिंह, राहुल कुमार मिश्र और मो. इम्तियाज को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से जख्मी शिव कुमार और शशिधर का इलाज खोदावंदपुर सीएचसी में ही चल रहा है।

कहते हैं मिथलेश मिश्र और अर्जुन सिंह 

इस मामले में एक पक्ष के मिथलेश मिश्र ने बताया कि विवादित भूखंड पर 144 की कारवाई चल रहा है बावजूद अर्जुन सिंह विवादित भूमि पर निर्माण करते रहते हैं। निर्माण कार्य मना करने पर अर्जुन सिंह एवं उनके समर्थकों ने हथियार का प्रदर्शन कर हमलोगों पर जानलेवा हमला किया। तथा समाचार संकलन को आए देसवा न्यूज टीम पर भी हमला किया।

जबकि दूसरे पक्ष के अर्जुन सिंह के पुत्र व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि विवादित भूखंड मैने केवालगी खरीदी है। गुरुवार की शाम मिथलेश मिश्र अपने समर्थकों के साथ आए और विवादित भूखंड पर निर्माण कार्य करवाने लगे। मना करने पर लोगों ने मेरे और मेरे सहयोगियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

Midlle News Content

कहते हैं पुलिस अधिकारी 

इस मामले में अपर थानाध्यक्ष अर्चना झा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई है। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के द्वारा लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कारवाई किया जाएगा। जहां तक पत्रकारों पर जानलेवा हमले की बात है। पूरे घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर करवाई किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -