नालंदा में बीती रात अचानक आई बारिश और आंधी की चपेट में आने से बिहारशरीफ का श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में बिहार दिवस की तैयारियों के लिए बना पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त

डीएनबी भारत डेस्क

बीती रात हुई भीषण बारिश और आंधी की चपेट में आने से बिहार शरीफ के श्रम कल्याण में केंद्र के मैदान में आयोजित होने वाले बिहार दिवस का पंडाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।दरअसल आज ही बिहार दिवस के मौके पर इस परिसर में जिला प्रशासन नालंदा द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं ।

 

Midlle News Content

जिसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थी। मगर सभी तैयारियां आंधी की भेंट चढ़ गई। हालांकि पांडाल निर्माता चंदन कुमार प्रातः से ही पुनः पंडाल को दुरुस्त करने में जुट गए हैं ।इस अंधी तूफान और झमाझम बारिश के कारण फसलों को भी नुकसान होने की बात सामने आ रही है खलिहान में काट कर रखी गई दलहन फसलों को भी नुकसान हुआ है।

                                    नालंदा संवादाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -