बरौनी जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर शंभू कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित 

जदयू मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार महतो की उपस्थिति में हुआ घोषणा।

0

जदयू मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार महतो की उपस्थिति में हुआ घोषणा, बधाई देने वालों का लगा तांता।

डीएनबी भारत डेस्क 

संगठन कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए संगठन निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन करने वाले शंभू कुमार सिंह पुनः बरौनी जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उक्त बातें जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने बुधवार को को उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर चुनाव कार्य को सम्पन्न होने पर व्यक्त किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।

Midlle News Content

वहीं चुनाव पर्यवेक्षक सह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतों ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया के आरंभ में एक ही आवेदन पत्र दाखिल हुआ। जिस पर किसी ने भी अपनी ओर से दावेदारी पेश नहीं किया। जिससे निर्वाचन कार्य को बढ़ाते हुए स्कूटनी कर उक्त आवेदन पत्र को वैद्य मानते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह वरिष्ठ जदयू नेता प्रभात राय द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह को निर्विरोध मानते हुए सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया।

वहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, जिला अध्यक्ष रूदल राय, पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी, वरिष्ठ जदयू नेता रामनारायण सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, लाल बहादुर महतों, अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, रामानुज कुमार, प्रवीण कुमार, रवीन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, बिपीन कुमार सिंह, नवल महतों, मो मोदेश्वर , अरविंद महतों, नीतीश कुमार, प्रेमलता देवी, सुशील कुमार, रामविनय सिंह, देव महतों, राम प्रकाश महतों,सोमा देवी,सरीता देवी, अशोक कुमार शर्मा सहित विभिन्न संगठनों तथा पार्टी के नेता ने शंभू कुमार सिंह के पुनः प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए बधाई दी। इस आशय की जानकारी प्रखण्ड मीडिया प्रभारी बरौनी धर्मवीर कुमार ने दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर 

- Sponsored -

- Sponsored -