नेहा मेहता ने बरौनी उपमुख्य पार्षद पद के लिए किया नामांकन।

हजारों समर्थकों के साथ नामांकन के अंतिम दिन नेहा ने दी अपनी उम्मीदवारी।

0

 

Midlle News Content

डीएनबी भारत डेस्क 

 

बेगूसराय- बरौनी नगर परिषद के सभी पदो पर नामांकन का आज अंतिम दिन था। जिसको लेकर क्षेत्र में काफी गहमा गहमी थी। वहीं बरौनी नगर परिषद उपमुख्य पार्षद नेहा मेहता के नामांकन को लेकर खासकर युवा वर्ग एवं महिलाओं में काफी उत्साह था। उपमुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार नेहा मेहता ने नामांकन से पूर्व बरौनी दीनदयाल रोड काली स्थान के प्रांगण में अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना करने के बाद बरौनी क्षेत्र भ्रमण करते हुए
नामांकन स्थल तेघड़ा प्रखंड परिसर पहुंची। नेहा मेहता बजरंग दल के समर्पित कार्यकर्ता राहुत मेहता की पत्नी हैं। वहीं अपनी उम्मीदवारी को लेकर नेहा मेहता ने कहा बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत 31 वार्ड आते हैं जो की पूर्व में करीब 8 पंचायत का था।यहां का मुख्य समस्या जल जमाव है। जनता का आशीर्वाद मिलने पर इस समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी। एवं क्षेत्र में कई ऐसे कार्य हैं जो जनहित के लिए बहुत आवश्यक है। उन सभी कार्यों को दलगत, जाति, धर्म की भावना से उपर उठकर पूरा करना मेरा कर्तव्य होगा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा की इस बार घोटालेबाज प्रत्याशी को जनता सबक सिखाएगी। मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक रौशन मिश्रा, भाजपा नेता कन्हैया सिंह, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राहुल मेहता, प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी, विक्की स्वर्णकार, जितेंदर गुप्ता, रामकुमार शर्मा, संजय यादव, अभिनव सिंह, मोनू बिहारी, संजय दास सहित सैकड़ों की संख्या में  महिला,पुरुष एवं युवा समर्थक उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -