बरौनी गढ़हरा रेल परिसर में पानी विद्युत समस्याओं में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन- ईसीआरकेयू

रेल यूनियन ईसीआरकेयू के सदस्य बरौनी गढ़हरा के रेलवे काॅलोनियों की कुव्यवस्था के खिलाफ रेलकर्मीयों एवं यूनियन नेताओं में आक्रोश।

रेल यूनियन ईसीआरकेयू के सदस्य बरौनी गढ़हरा के रेलवे काॅलोनियों की कुव्यवस्था के खिलाफ रेलकर्मीयों एवं यूनियन नेताओं में आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी गढ़हरा रेलवे काॅलनियों में पानी और बिजली रेल कर्मचारियों का बुनियादी हक है उक्त बातें आज बरौनी जंक्शन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सोनपुर मंडल के मंडल मंत्री सतीश चंद्र त्रिवेदी ने अपने संबोधन में यूनियन कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा।

Midlle News Content

श्री त्रिवेदी ने कहा कि बरौनी गढ़हरा के रेल कर्मचारी पानी और बिजली को लेकर परेशान है और प्रशासन मूक दर्शक तमाशबीन बनी हुई है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा संबंधित अभियंता के खिलाफ आंदोलन करेगी। वहीं उनका बरौनी दौरा के दौरान भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव एवं शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्र ने बताया कि पानी का पम्प फेलियोर हो गया है और अधिकारी के गलत नीति के कारण इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों को पीने का पानी नहीं मिल रही है। वहीं विधुत का तार जर्जर हालत में है और भीषण गर्मी में विधुत शाम होते ही आंख मिचौली करने लगती है।

मौके पर कोशाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त शाखा मंत्री अशोक कुमार झा,रमेश कुमार,विनय कुमार, अभिनव कुमार,शिवजी कुमार आदि उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा अगर जल्द विभाग इस दिशा में पहल नहीं करेगी तो हमसभी आंदोलन को बाध्य होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -