बरौनी बीआरसी के समक्ष एकदिवसीय आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी इकाई का 20 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय।

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी इकाई का 20 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी इकाई की ओर से शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एकदिवसीय आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं बीआरसी बरौनी परिसर में इकठ्ठा हुए।
जिलाध्यक्ष साकेत सुमन और जिला महासचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 20 मार्च से घोषित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा।

Midlle News Content

इसकी सम्पूर्ण जबाबदेही शिक्षा विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। वहीं बरौनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने कहा कि हम शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रखंड से जिला स्तर तक संघर्ष करेंगे। इसके लिए हमसब सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राय एवं संचालन करते हुए सचिव अनिल कुमार शर्मा ने कहा बरौनी प्रखंड शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को रखा गया। उन्होंने कहा कि बरौनी प्रखंड के बहुत सारे शिक्षिकाओं का रुग्नावकाश, मातृका अवकाश एवं अन्य प्रकार का वेतन बकाया, नवप्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन बकाया, नियमावाली के आलोक में अहर्ता शिक्षकों का कालबद्ध प्रोनत्ति करते हुए सेवा पुस्तिका में संधारण, डीपीई प्रशिक्षित शिक्षिकों का अंतर वेतन बकाया, शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि का सेवापुस्तिका में संधारण सहित अन्य समस्याओं पर एक शिष्टमंडल ने बरौनी बीईओ कुमारी सविता लक्ष्मी को मांगपत्र सौंपा।

इस मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष रवि कुमार, डॉ मुस्तफीज, अभिनव कुमार अमर, सुनील कुमार मंडल, राकेश कुमार, अबू एहसान, सुरेंद्र महतो, सुजीत कुमार, संजय कुमार, मो औरंजेब, नीलम देवी, किरण कुमारी, गजाला शाहीन, कुमारी प्रेमलता,उषा कुमारी, सबीना, अनामिका, रानी, नीतू, प्रभा, प्रियरेवती कुमारी, स्वर्णम संगीता, देवेंद्र कुमार, नीरज मिश्रा, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार मिश्र, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार आदि ने विचार रखे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -