तेघड़ा प्रखण्ड मुखिया संघ नई कमिटि का हुआ गठन, अमलेश कुमार राय बनें तेघड़ा प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष

बरौनी तीन पंचायत मुखिया अमलेश कुमार राय बनें तेघड़ा मुखिया संघ अध्यक्ष तो मधुरापुर मुखिया चन्द्रभूषण सिंह बनें सचिव। तेघड़ा प्रखण्ड के 13 मुखिया में 10 मुखिया की सहमति से नई कमिटी का किया गया गठन।

बरौनी तीन पंचायत मुखिया अमलेश कुमार राय बनें तेघड़ा मुखिया संघ अध्यक्ष तो मधुरापुर मुखिया चन्द्रभूषण सिंह बनें सचिव। तेघड़ा प्रखण्ड के 13 मुखिया में 10 मुखिया की सहमति से नई कमिटी का किया गया गठन।

डीएनबी भारत डेस्क 

15 जनवरी सोमवार को ग्राम पंचायत राज पकठौल अंतर्गत युवक संघ पुस्तकालय सभागार में तेघड़ा मुखिया संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तेघड़ा मुखिया संघ उपाध्यक्ष पंकज कुमार सहनी ने किया। बैठक में मुखिया संघ के पूर्व गठित कमिटि के 02 वर्षों के कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में पूर्व कमिटि अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के कार्यकाल पर उपस्थित दस पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि ने असंतोष व्यक्त किया और नये सिरे से तेघड़ा मुखिया संघ  कमिटि क्रियान्वयन के लिए कमिटि गठन का प्रस्ताव पेश किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ध्वनि मत से समर्थन करते हुए तेघड़ा प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष पद के लिए अमलेश कुमार राय का नाम प्रस्तावित किया।

Midlle News Content

वहीं अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नाम का समर्थन करते हुए मतदान के माध्यम से बरौनी तीन पंचायत के मुखिया अमलेश कुमार राय को अध्यक्ष पद के लिए निपनियां मधुरापुर पंचायत मुखिया चन्द्रभूषण सिंह को सचिव, उपाध्यक्ष पद पर पकठौल पंचायत मुखिया पंकज कुमार सहनी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज प्रभाकर को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त तेघड़ा मुखिया संघ अध्यक्ष अमलेश कुमार राय ने कहा जिम्मेदारी बड़ी दी गई है। मुझपर जो भरोसा और विश्वास सभी 13 पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिखाया है। आपसबों की हर छोटी बड़ी समस्या से निजात को हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

मौके पर बरौनी तीन पंचायत मुखिया अमलेश कुमार राय, पकठौल मुखिया पंकज कुमार सहनी, बरौनी दो मुखिया मौसम कुमारी, पिढ़ौली मुखिया अनुराग कुमार सन्नी, किरण देवी मुखिया आधारपुर, आरती कुमारी मुखिया रातगांव, अरविंद कुमार महतो मुखिया चिल्हाय पंचायत, पंकज पासवान मुखिया गौरा दो पंचायत, नीरज पासवान मुखिया पिपड़ादोदराज, चन्द्रभूषण सिंह निपनियां मधुरापुर पंचायत मुखिया मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -