भगवानपुर पुलिस ने गाड़ा गांव से 404 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह ने 404 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही एएसआई सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गाड़ा गांव पहुंचे जहां हरिजन सामुदायिक भवन से सटे उतर दिशा में योगेंद्र पासवान के पुत्र सुधीर पासवान के मवेशी बांधने बाला घर से मैगडोवेल कंपनी के 375एमएल का 356पीस,एंप्रियर ब्लू 750एम एल का 48पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

Midlle News Content

इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -