राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम कर्मियों पर लोगों ने किया हमला, मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा

0

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों में हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर वरीय पदाधिकारी और पुलिस पहुंच गई है। बताया जाता है कि पटना के न्यू सचिवालय के निकट करीब बीस वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी।

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने वहां मौजूद दुकानों पर बुलडोजर चलाया जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मियों के ऊपर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मियों के ऊपर ईंट पत्थर चलाने लगे जिसके बाद नगर निगम कर्मी किसी तरह अपनी जान बचा कर मौके से भागे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला किया। घटनास्थल पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -