सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में आशा कार्यकर्ताओ ने 14 सूत्री मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

 

दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान आशा कर्मीयों ने मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में नहीं लिया भाग

डीएनबी भारत डेस्क 

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा के प्रांगन में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 14 सुत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न पंचायत में कार्यरत आशा कर्मी व आशा फैसिलेटर ने भाग लिया। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य आशा संध(एटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीता राय ने किया।

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों हड़ताल के दौरान बिहार सरकार के साथ संध के पदाधिकारियों की वार्ता के दौरान अश्वासन दिया गया था कि सभी आशा कर्मी को पारितोषिक के बदले मानदेय दिया जाएगा। और साथ ही बढ़ाये गये राशि सितम्बर 2023 से दिया जाएगा लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद सरकार के द्वारा ना तो मानदेय दिया जा रहा है और ना ही मानदेय बढ़ाने के लिए लिखित घोषणा पत्र दिया गया।

Midlle News Content

हमलोग रात दिन मेहनत कर नवजात व गर्भवती महिलाओं के मृत्यु दर कम करने का काम किए हैं लेकिन इसका श्रेय सरकार अपने नाम कर पीठ थपथपाने में लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में बिहार राज्य आशा संध के बैनर तले दो दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। इसके बावजूद सरकार हमारी मांगों व किए गये घोषणाओं पर ध्यान नहीं देता है तो पुरे बिहार में आशाकर्मी एक बार पुनः हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी आशा कर्मी मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में भाग नहीं ले रही है। उन्होने कहा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांग पुरा नहीं किया गया तो हमलोग आगामी चुनाव के दौरान सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।

मौके पर डैजी कुमारी, सोनी कुमारी,रीता कुमारी,रेणु कुमारी, कविता कुमारी, पुनम कुमारी,निभा कुमारी,किरण कुमारी,आरती कुमारी,सुधा कुमारी,अमृता कुमारी,रेखा कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में आशाकर्मी व फैसिलेटर मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -