बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं लोगों पर किया हमला, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

 

मामला परिहार थाना क्षेत्र की है।

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन करने के दौरान असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाई गई। यह पूरा मामला परिहार थाना क्षेत्र की है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है

Midlle News Content

कि आज मूर्ति विसर्जन चल रहा था तभी कुछ आ आ आसामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई। हंगामा देखकर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस के द्वारा लाठी बरसाई जा रही है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।

फिलहाल पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामले को काबू करने में कामयाब रहा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य अमित सिंह ने बताया है कि आज माता का मूर्ति विसर्जन हो रहा था। पूजा के जितने समिति के लोग थे उनके द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे।तभी रास्ते के पास 8 से 7 की संख्या में अपराधी पहुंचे और।

सभी लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया है कि सभी लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोग थे। घात लगाए अपराधियों ने लोगों के ऊपर हमला कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाई गई।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -