बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, इलके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मौत की खबर लगती है परिजनों में कोहराम मच हुआ है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।

Midlle News Content

मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी श्री लाल सहनी के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल सहनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक गोपाल तालाब से मछली मारकर रखा हुआ था। तभी अपराधी आया और मछली लूटने लगा और 5 लाख की रंगदारी मांगने लगा।

जब मछली लूटने और रंगदारी देने का विरोध करने लगा इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोपाल साहनी को गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि वहां के दबंग अपराधी है। और लगातार अपराधियों के द्वारा मछली लूटने की घटना को अंजाम देते रहता था।

फिलहाल घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दिए मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -