बेगूसराय के खोदावंदपुर में अंडा कारोबारी से दिन दहाङे नगदी व मोबाइल की लूट, पुलिस जांच में जुटी
डीएनबी भारत डेस्क
खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर दौलतपुर व चलकी गांव के बीच मंगलवार को दिन दहाङे बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक अंडा कारोबारी से 49 हजार रूपए नगद व मोबाइल छीन कर आराम से चलते बने।
पीड़ित अंडा कारोबारी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुरेन्द्र महतो का पुत्र संजीत कुमार बताया जाता है। वह गढ़पुरा से ई-रिकशा से मंगलवार की सुबह दौलतपुर अंडा लेने आ रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उससे नगदी व मोबाइल लूट लिया।
![Midlle News Content](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0129.jpg)
इस संबंध मेंं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की तहकीकात कर छापेमारी की जा रही है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored -
![- Sponsored -](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0128.jpg)