बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

उक्त महिला अपनी पुत्री को छोड़ने पटना जा रही थी। तभी नयागांव थाना क्षेत्र के चोमुहानी चौक पर ट्रैक्टर ठोकर मार दी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।वही इस मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना नयागांव थाना इलाक़े की है। मृतिका महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या पांच सिंहपुर गांव के रहने वाले चमरू भगत की लगभग 70 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी के रुप में बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि वह अपनी पुत्री को छोड़ने पटना जा रहे थे। तभी नयागांव थाना क्षेत्र के चोमुहानी चौक पर ट्रैक्टर ठोकर मार कर गिरा दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट