बछवाड़ा के कुमार रुपेश यादव को युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर राजद कार्यकर्ताओ में हर्ष

 

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा बछवाड़ा प्रखंड के अरवा पंचायत निवासी कुमार रुपेश यादव को युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बछवाड़ा के राजद कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है। राजद कार्यकर्ताओ ने कहा कुमार रुपेश के युवा राजद उपाध्यक्ष बनने से राजद को मजबूती प्रदान होगी।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ता समेत आम लोगो ने बधाई दी है। बधाई देने वालो में राजद के जिला सचिव अरुण यादव,रविनंदन सिंह, नसीम अख्तर,सुनील यादव,दिलीप यादव, अभिषेक कुमार,जकाउल्ला खान, मोहम्मद अरशद,संतोष कुमार, छात्र नेता गौरव कुमार दास, रामउदित यादव,मनोज कुमार,पूर्व जिला प्रवक्ता श्याम दास आदि राजद कार्यकर्ता शामिल है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट