युवा कांग्रेस तेघड़ा विधानसभा ने पीएम के खिलाफ निकाला विरोध प्रदर्शन, पुतला फुंका

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संसद सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता का पूरे देश में जारी है केन्द्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जारी है विरोध प्रदर्शन।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संसद सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता का पूरे देश में जारी है केन्द्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जारी है विरोध प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संसद सदस्यता को रद्द करने एवं लगातार केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी संस्था के माध्यम से राहुल गांधी को परेशान करने के विरोध में युवा कांग्रेस तेघड़ा विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर गौरव के नेतृत्व में बीहट बाजार के चांदनी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध-प्रदर्शन, पुतला दहन किया गया। तथा इसके साथ एक सभा आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर गौरव ने कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आमजनों का प्रतिनिधि न बनकर अपने चंद बेईमान एवं भ्रष्टाचारी मित्रों के प्रतिनिधि प्रतीत होते हैं। इस लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र को लगातार कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और उसी कुत्सित प्रयास का स्वरूप राहुल गांधी के संसद सदस्यता को रद्द करके लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है।

वहीं श्यामनन्दन सिंह पन्नालाल ने कहा की सत्य की हमेशा जीत हुई है और हमारे नेता भी सत्य के मार्ग पर हैं इसलिए उनकी जीत भी सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, श्यामनन्दन सिंह कंपनी, पार्षद प्रतिनधि दिलीप कुमार, अशोक पाठक, श्यामदेव सिंह, मोहित कुमार, रोहित कुमार, सन्नी कुमार, मुन्ना यादव, दीपक कुमार, मुकेश कुमार मेंडिस, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, रंजीत कुमार बबलू, वसंत यादव, सचिन कुमार, आदित्य गोलू, राजा कुमार, प्रत्यूष कुमार, रामसेवक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai