बेगूसराय में फंदे से लटका मिला किशोरी के शव मामले में एफएसएल की टीम घटना की गहण जांच पड़ताल की

एफएसएल भागलपुर की टीम करीब 2 घंटे से अधिक समय तक घटना स्थल एवं आसपास के संदिग्ध स्थलों पर घटना से जुड़ी सुराग ढूंढती रही। टीम ने सबसे पहले शव बरामदगी वाले बंद कमरे का ताला खोल घर के अंदर गई।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव के एक सुने घर में फंदे से लटकी किशोरी की शव बरामदगी मामले में एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गहन जांच पड़ताल की। वही घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल भागलपुर की टीम करीब 2 घंटे से अधिक समय तक घटना स्थल एवं आसपास के संदिग्ध स्थलों पर घटना से जुड़ी सुराग ढूंढती रही।

टीम ने सबसे पहले शव बरामदगी वाले बंद कमरे का ताला खोल घर के अंदर गई। यहां विशेषज्ञों ने उस बांस बल्ली की गहन जांच पड़ताल की जिसमें लड़की का शव फंदे से लटका होना बताया गया। यहां विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तरीके से कमरे में पड़े कागज के टुकड़े, चौकी, खाट, कपड़ों आदि की जांच कर विभिन्न नमूनों को एकत्र किया। वही टीम ने किशोरी की सहेली के घर से भी सुराग ढूढ़ने की कोशिश करती नजर आई।

इस दौरान टीम ने मृतका के भाई, छोटी बहन, मां, सहेली व स्थानीय महिलाओं से भी घटना के संबध में गहन पूछताछ करती नजर आई। नमूने इकट्ठा कर टीम भागलपुर के लिए रवाना हो गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार दलबल के साथ तैनात थे। अब फारेंसिक रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि किशोरी की रेप के बाद हत्या हुई है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।

बताते चलें कि बीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव में नाबालिक लड़की की घर से ही फंदे से लटका हुआ शव मिला था। इस मामले में परिजनों के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अनुसंधान जुट गई थी।वही इस घटना के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट