ये वादा नहीं संकल्प और मिशन है, मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी होय छै – नरेंद्र मोदी

 

जब-जब बिहार, पूर्वी भारत विकसित हुआ है भारत समृद्ध हुआ है, बिहार विकसित होगा तभी देश विकसित होगा- नरेंद्र मोदी

बेगूसराय बिहार का पुराना गौरव वापस लौट रहा है,आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है।

केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार का चहुंमुखी विकास होगा – नीतीश कुमार

वैश्विक अर्थव्यवस्था दर से तीन गुना अधिक तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था – हरदीप सिंह पुरी

 

डीएनबी भारत डेस्क

ये वादा नहीं संकल्प और मिशन है, मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी होय छै। जब-जब बिहार और पूर्वी भारत विकसित होकर खड़ा हुआ है। तब-तब भारत समृद्ध हुआ है। बिहार विकसित होगा तभी देश विकसित होगा।

आज़ बेगूसराय , बिहार का पुराना गौरव वापस लौट रहा है,आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। उक्त बातें विश्वनेता सह भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को राष्ट्रकवि दिनकर की धरती पर देश को 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की सौगात भारतवासी को समर्पित करते हुए व अपने अंदाज में जयमंगला गढ़ माता, नौलखा मंदिर और बेगूसराय की धरती को नमन करते हुए कहा।

मोदी ने कहा कि गांव- गांव करे पुकार, गांव गांव कर रहा है पुकार अबकी बार एनडीए सरकार, एनडीए सरकार 400 पार। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें देकर बहुमत की सरकार बनाने की अपील कार्यक्रम के माध्यम से देश को संदेश देते हुए किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय, बिहार और पूर्वी भारत पहले भी देश को दिशा देने का काम किया है आज़ भी करेगा और आगे भी करता रहेगा।

कहा कि बेगूसराय प्रतिभावान नौजवानों की धरती है, बेगूसराय के नौजवान देश को कृषि, औद्योगिक, शिक्षा एवं सैन्य क्षेत्र को समृद्ध करने का काम किया है। बिहार, बेगूसराय का पुराना गौरव वापस लौट रहा है। आज़ मोदी दिल्ली, पटना को बेगूसराय में ले आया है। सरकार का इतना बड़ा निवेश बताता है कि देश कितना आगे बढ़ रहा है। देश के नौजवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा, 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं में।

उन्होंने संबोधन में विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद, कांग्रेस के लोग परिवार वाद, भ्रष्टाचार को सही ठहराने के लिए दलित और वंचितों का उपयोग करते हैं। बिहार परिवार वाद का दंश झेला है, परिवार वाद नौजवानों और प्रतिभावान नौजवानों का सबसे बड़ा दुश्मन है। युवाओं को रेलवे में नौकरी देने के नाम पर उनके जमीनों पर कब्जा किया है। यह भी बिहार देखा है। 2005 से पहले की बिहार को बताते हुए उन्होंने यह सभी बातें कहा। आगे उन्होंने कहा कि आज़ बदला हुआ बिहार है इसलिए यहां इतने बड़े निवेश किया जाना सम्भव है।

हर जगह सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा है। वहीं उन्होंने कहा कि 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाने की गारंटी दिया है। जिसे पूरा करने की गारंटी देता हूं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन, सहित कई अन्य सुविधाएं का जिक्र अपने संबोधन में किया। वहीं मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने पीएम मोदी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बार की लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को भारी संख्या में सीट मिलेगी और बहुमत की मजबूत सरकार होगा।

400 के आंकड़े से पार होगा 2024 का लोकसभा चुनाव। उन्होंने संबोधन के दौरान यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में कार्यक्रम में उपस्थित लाखों लाख की भीड़ को खड़ा कराकर सहित स्वयं खड़े होकर स्वागत व अभिवादन किया। कहा की बीच में इधर-उधर चले गए थे अब स्थाई रूप से एनडीए के साथ हैं, और रहेंगें। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था दर से तीन गुना ज्यादा भारत का अर्थव्यवस्था दर है।

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किए गए सभी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का जिक्र अपने संबोधन में किया। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी कनेक्शन बढ़ाने, उजाला योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन देने, डीजल व पेट्रोल के कीमतों को कम करने, गैस सिलेंडर पर प्रति गैस सिलेंडर 200 रूपया घटाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जन विकास के कार्य जारी रहेगा आज़ मोदी सरकार ने देश को 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दिनकर की जन्मभूमि और श्रीकृष्ण बाबू की कर्मस्थली है बेगूसराय।

बेगूसराय की अपनी अलग पहचान है विश्व के मानचित्र पर। उन्होंने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप दोनों का साथ और आशीर्वाद बेगूसराय को मिलता रहे जिससे बेगूसराय अपनी खोए हुए पहचान को कायम कर लोकसभा चुनाव में कृतिमान स्थापित कर सके। इसी बहाने उन्होंने अपने सीट को सुरक्षित रखने का प्रयास किया।

वहीं इस मौके पर मंच पर महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार विश्वनाथ राजेन्द्र आरलेंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,सांसद राधा मोहन सिंह,राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, नगर विधायक कुन्दन कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता,एमएलसी सर्वेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित लाखों लाख की भीड़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में शामिल होने आने वालों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसका पुरा ख्याल रखा गया।

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री के हैलीकॉप्टर लैंड करते ही नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, विश्वनेता नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बताते चलें कि विकसित होना अब कागज़ कोड़े पर लिखे होने की बात भर नहीं रह गई, अपने पूर्वजों के सपने को साकार होते देख रहे हैं भारतवासी। अपने सपनों को साकार होने वाला दिन आ गया है। जल्द होगा विकसित भारत, विकसित बिहार। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मिथिला के लाल संख बादक बिपीन मिश्रा ने भी अपनी संखनाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तथा स्थानीय सांसद बेगूसराय गिरीराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मोमेंटों भेंटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महिला उद्घोषक ने किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट