विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी का मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन, सिविल सर्जन ने हरी झंडी देकर किया रवाना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज विश्व हृदय दिवस पर एक मैराथन दौड़ का अयोजन किया गया। जिसे सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह ने रवाना किया। इस मैराथन दौड़ मे बडी संख्या मे डॉक्टर और स्वास्थ कर्मी मौजुद थे। यह मैराथन दौड़ सदर अस्पताल से निकलकर विभिन्न  रास्तों से होता हुआ ट्रैफिक चौक पहुंचा जहां से नवाव चौक होते हुए सदर अस्पताल वापस आया।

इसका उद्देश आम लोगो को जागरूक करना था। इस संबंध मे डॉक्टरों ने बताता की आज विश्व हर्ट डे है। इस अवसर पर एक मैराथन का अयोजन किया गया। डॉक्टरों ने बताया की आज की तारीख मे ऐसा देखा जाता है की आज हर्ट की समस्या से बहुत सारे लोग ग्रसित है।

आज के स्मोकिंग मौके पर हम या कहना चाहते हैं कि सभी लोग नियमित व्यायाम  संतुलित भोजन को अपने जीवन मे उतारे साथ ही नियमित तौर पर रूप फॉलो करते हुए बीपी और शुगर की जॉच कराएं जिससे हर्ट की समस्या का समाधान होगा। यही आज के दिन उनका संदेश हैं।

डीएनबी भारत डेस्क