दृढ़ निश्चय और धैर्य के साथ जो तटस्थ रहते हैं वो सफलता जरूर अर्जित करते हैं -विकास वैभव

डीएनबी भारत डेस्क 

व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है, बिहार के गौरवशाली अतीत को हम सब मिलकर ही वापस ला सकते हैं। हम सोचेंगे कि बिहार को बदलने के लिए कोई आएगा,और बिहार को कोई बदल देगा ये संभव नहीं है। हर व्यक्ति को समाज,राज्य और देश की तरक्की में अपना योगदान देना होता है। तभी हमारे राज्य व देश का स्वर्णिम विकास होगा।

उक्त बातें लेट्स इंस्पायर बिहार के मार्गदर्शक आईजी विकास वैभव ने बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र चिरंजीवीपुर गांव स्थित दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन चौधरी के आवास पर लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार एक सामाजिक अभियान है जो शिक्षा, समता, उद्यमिता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रहा है। बिहार के स्थापना दिवस पर यह अभियान अपना दो साल पूरा किया है, बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवासी बिहार के लोग दूसरे राज्य और विदेशों से भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं और उनके मन मे बिहार के लिए कुछ करने की इच्छा साफ दिख रही। युवाओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सफलता मिलने में कठिनाई इस लिए आती है कि प्रस्थिति कई बार लोगों को विचलित कर देती है। कोई पढ़ाई में लगा हो और परिवार में कोई संकट आ जाता है तो वैसी स्थिति में वो अपने संकल्प से विमुख हो जाते हैं। लेकिन सभी दायित्वों को निभाते हुए दृढ़ निश्चय और धैर्य के साथ जो तटस्थ रहते हैं वो सफलता जरूर अर्जित करते हैं। लोगो को अपना लक्ष्य स्पस्ट रहेगा तो कठिन जीवन में परिश्रम के बल पर वह आगे बढ़ सकता है। थोड़े समय के लिए परेशानी भले आये किंतु निश्चय और धैर्य से वह व्यक्ति सपना साकार होता है।

वही दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के द्वारा अतिथी लेट्स इंस्पायर बिहार के मार्गदर्शक को फुल माला व चादर लेकर सम्मानित किया गया। मौके पर लेट्स इंस्पायर बिहार के जिला प्रभारी प्रभाकर कुमार राय, जिला संयोजक ब्रजेश कुमार, फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप, उत्तम चौधरी, धीरज चौधरी, राजू कुमार राजा, मनोज चौधरी, राजीव चौधरी आदि लोग मौजूद थे। लेट्स इंस्पायर बिहार के सभी सदस्य फतेहा पंचायत स्थित भंडारी बाबा ठाकुरवाड़ी पहुंचकर दर्शन करते हुए ठाकुरवाड़ी के मंहथ श्रीश्री 108 श्री राम सुमिरन दास जी महराज से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त कर बीहट के लिए रवाना हो गये।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट