बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समस्तीपुर जिला अतिथि गृह में गुरूवार को करेंगे जन संवाद

जनसंवाद के दौरान समस्या से अवगत होकर,लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यों से को बताने का करेंगे काम

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के जिला अतिथि गृह में गुरूवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के द्वारा जन संवाद किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी के हाइकमान के द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री को जन संवाद कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुरूवार को 12:15 बजे अपराह्न जिला अतिथि गृह पहुंचकर जनसंवाद करेंगे। साथ ही आमलोगों से मिलकर उसकी समस्याओं से अवगत होकर लोगों के विभिन्न समस्याओं का समाधान करने व लोगों के बीच राज्य सरकार के द्वारा किए गये कार्यो से अवगत कराएंगे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट