खोदावंदपुर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 

राम स्वार्थ राय ने कहा धर्मेंद्र सर व्यवहार कुशल, ईमानदार, कर्मठ और हरदिल अजीज पदाधिकारी हैं। अपने इन्ही गुणों के कारण सेवाकाल के दौरान अनुमंडल के आम अवाम जनप्रतिनिधियो अपने कर्मियों एवं पदाधिकारियों के दिलो पर राज किया, अपने कामो से सदा याद रहेंगे धर्मेंद्र कुमार।

डीएनबी भारत डेस्क

अनुमंडल डीलर संघ की ओर से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह शनिवार को प्रखंड तारा गांव में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेरिया बरियारपुर डीलर संघ के अध्यक्ष राम स्वार्थ राय ने कहा धर्मेंद्र सर व्यवहार कुशल, ईमानदार, कर्मठ और हरदिल अजीज पदाधिकारी हैं। अपने इन्ही गुणों के कारण सेवाकाल के दौरान अनुमंडल के आम अवाम जनप्रतिनिधियो अपने कर्मियों एवं पदाधिकारियों के दिलो पर राज किया।

ये हम सबको सदा याद रहेंगे। अपने नए पदस्थापित स्थान पर भी यहां से बेहतर काम करते हुए वहां भी जनता के दिलो में राज करेंगे ऐसी कामना है। अपने संबोधन में धर्मेंद्र कुमार ने कहा आपने सेवाकाल के दौरान मंझौल अनुमंडल में यदि मैं कुछ बेहतर किया है तो उसमें हमारा कोई योगदाननही है। इसका सारा श्रेय यहाँ की जनता जाता है। यहां के लोग शांतिप्रिय और सहयोग की भावना रखने वाले हैं।

आपलोगो का सहयोग और प्यार सदा याद रहेगा। कार्यक्रम को सीओ अमरनाथ चौधरी, उप प्रमुख नरेश पासवान, पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम गुलजार महतो सहित अनेक जनप्रतिनिधियो ने किया। इस अवसर पर अंगवस्त्र व फूलमाला से सम्मानित करते हुए विदा किया गया। बताते चले कि सरकार के आदेश से श्री कुमार का स्थान्तरण जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद गोपालगंज किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट