बछवाड़ा में मनीष कश्यप के समर्थन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एनएच 28 सड़क को किया जाम

डीएनबी भारत डेस्क 

यूट्यूबर मनीष कश्यप की तमिलनाडु केस में गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के बिहार बंद के आह्वान को लेकर बछवाड़ा प्रखंड के फतेहा गांव में कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।

सड़क जाम होते ही सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लाइन लग गयी। कार्यकर्ताओ का कहना था कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता आशुतोष कुमार के आवाहन पर आज बिहार बंद किया गया है। जिसमें प्रमुख रुप से युट्युबर मनीष कश्यप की प्रकरण का निष्पक्ष जांच हो।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति पर किसी राजनीतिक दल के द्वारा प्रेरित होकर आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करना हम युवा कभी बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युट्युब पर समाचार प्रकाशित करने वाले को भी सम्मान देना होगा।

वही कार्यकर्ताओ ने कहा कि आज तो सांकेतिक रुप से बंद कर रहे हैं सरकार जल्द मनीष काश्यप प्रकरण में गंभीरता से नहीं लेता है तो हम कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायगें। करीब एक घंटे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समर्थकों को समझाबुझा कर जाम को खत्म कराया। मौके पर दर्जनों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट