समस्तीपुर: वारिसनगर थाना से पच्चास फीट की दुरी पर चली गोली, बाल बाल बचे कारोबारी, पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा किया बरामद, घटना की पुष्टी से पुलिस कर रही है इंकार

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के थाना चौक पर कारोबारी पर खिड़की से फायरिंग की गई। हालांकि इस घटना में कारोबारी बाल-बाल बच गए। पीड़ित कारोबारी पप्पू सहनी बताया गया है। इनका थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

घटना को लेकर पीड़ित कारोबारी द्वारा वारिसनगर थाने में एक आवेदन भी दिया गया है।घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पीड़ित कारोबारी पप्पू सहनी का कहना है कि पूर्व में उनके भाई मुखिया राजेश सहनी की बदमाशों द्वारा हत्या की जा चुकी है। इन दिनों कई तरह की धमकियां मिल रही है। जब वह अपने घर पर सो रहे थे, इसी दौरान करीब 3 बजे आसपास जोर का धमाका हुआ।

जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। मौके पर एक खोखा भी पड़ा हुआ है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरा परिवार सहम उठा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच की।उधर, वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल और थाना की दूरी महज 50 फीट की होगी। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस कर्मियों को खुद जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देखने से यह घटना संदिग्ध लग रहा है।

चुकी घटनास्थल पर गोली मिली है, लेकिन गोली चलने का कोई निशान नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। संभव है अपने पर खतरा बताने के लिए साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट