उत्पाद विभाग के द्वारा बिहार थाना परिसर में 12 थानों से जप्त कुल 2755 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान को और मजबूत करते हुए, बिहारशरीफ थाना परिसर में एक बड़े पैमाने पर शराब विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के 12 थानों से जब्त की गई कुल 2,755 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

उत्पाद अधीक्षक उमा शंकर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी के प्रति सरकार की कड़ी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हम अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ अपना अभियान निरंतर जारी रखेंगे। पिछले कुछ महीनों में हमने अवैध शराब के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं। यह विनष्टीकरण उन प्रयासों का ही परिणाम है।

डीएनबी भारत डेस्क