उपमुख्यमंत्री के आगमन को ले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर-आगामी एक मई को खोदावन्दपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री हरी सहनी के आगमन को लेकर रविवार की शाम एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस मौके पर जनतांत्रिक गठबंधन के श्याम बिहारी वर्मा, अनिल कुमार सिंह, विकास कुशवाहा, कुंदन भारती, विपिन कुमार मिश्र, पंकज कुमार सिंह,आलोक ललन भारती, दिलीप कुमार कुशवाहा, अजय कुमार सिंह,राम लखन महतो आदि ने हैलीपैड एवं चुनाव सभा स्थल का जायजा लिया तथा कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है।

उन्होंने एनडीए गठबंधान के उम्मीदवार सह केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को अधिक से अधि एक वोट देकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर जागरूक करने की बात कहीं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट