बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में 3 मार्च को लगेगा कवियों का जमावड़ा, होली मिलन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का किया जा रहा हैं आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रेलवे लोहिया मैदान में आगामी तीन मार्च की संध्या होली मिलन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायगा। राष्ट्रीय कवि संगम के बिहार प्रान्त अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कवि सम्मलेन का आयोजन जायगा।

उन्होंने बताया कि सम्मलेन में उत्तर प्रदेश के वीर रस कवि अर्जुन सिसोदिया, हरियाणा के हास्य कवि डॉ अशोक बत्रा, मध्य प्रदेश से सुमित ओरछा, दरभंगा से हास्य कवि विनोद कुमार हसौड़ा और हाजीपुर से सृंगार कवयित्री रेणु शर्मा, बाल कवि केशव प्रभाकर की प्रस्तुति होगी ।कवि सम्मलेन को लेकर रेलवे लोहिया मैदान में तैयारी का अंतिम रूप देने में राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा,जिला महामंत्री अमरेश कुमार शिशिर,बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार मुन्ना, महामंत्री देवनीति राय आदि लगे हुए हैं।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार