खोदावंदपुर के दौलतपुर में अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा बाबा साहब के सपनो को साकार कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

डीएनबी भारत डेस्क

डॉ. बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर ने समाज के शोषित वंचितों को आवाज दिया । भारतीय संविधान रूपी ग्रंथ का निर्माण कर शोषित वंचितों के अधिकार का संरक्षण किया। लेकिन हम संविधान में प्रदत्त अधिकार और कर्तव्य को तभी समझ, सकेंगे जब हमारे पास शिक्षा होगा।

उक्त बातें शनिवार को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दौलतपुर कोल्ड स्टोर में आयोजित भीम चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी कही। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ विकास करके अम्बेदकर के सपनो को पूरा किया।

शिक्षा के क्षेत्र में साइकिल एवं पोषक राशि , छात्रवृति राशि , कन्या उत्थान योजना , अनुशुचित जाति छात्रवृति सहित अनेक योजना चलाकर महिलाओ व वंचितों को शिक्षित किया। जिसके बल पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोषित वंचितों को भी जगह मिला है । लेकिन केंद्र की क्षद्म राष्ट्रवादी सरकार के नीतियों से संविधान को खतरा है।

ऐसे मे आनेवाले दिनों में केंद्र की जनविरोधी सरकार को हटाना है और नीतीश जी के हाथ को मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मद्य निषेध , उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराब पीकर हमारे दलित महादलित भाई परिवार में कलह करते थे। उनका आर्थिक नुकसान होता था। महिलाओ पर अत्याचार होते थे।

महिलाओ की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू किया है। जिसके कारण अपराध में कमी हुआ है। परिवार में सुख शांति हुआ है । और गरीब की झोपड़ी में भी नशा की जगह शिक्षा की रोशनी फैल रहा है।यह एक बहूत बड़ा क्रांति है। उन्होंने लोगो से नीतीश के नेतृत्व में संविधान विरोधी केंद्र की भजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह , पूर्व मंत्री मंजू वर्मा , जिलाध्यक्ष रुदल राय , प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी , वविता पासवान सहित अनेक नेताओ ने अपना विचार व्यक्त किया। आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उसके पुत्र अभिषेक आनंद ने शॉल भेंटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितीश कुमार की रिपोर्ट