नालंदा में रोटरी क्लब तथागत ने फहराया 50 फीट की ऊंचाई पर 45 फीट ऊंचा तिरंगा, तिरंगा की कुल ऊंचाई…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

रोटरी क्लब ऑफ तथागत के द्वारा बिहारशरीफ के डॉक्टर कॉलोनी में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के महापौर अनीता देवी उपमहापौर आईशा साहिन के अलावे गणमान्य चिकित्सकों ने शिरकत की। आपको बता दें कि 50 फीट ऊंचे मकान की छत पर 45 फीट राष्ट्रीय ध्वजारोहण मेयर, उपमेयर एवं चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया। इस झंडे की कुल ऊंचाई 95 फीट है।

इस मौके पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब तथागत का बहुत लंबे अरसे से यह प्रतीक्षा आज खत्म हुआ है। शहर में सबसे ऊंचे स्थान पर सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। जिसे देख हमारे नागरिकों को देश हित की भावना जगे। वही चिकित्सक डॉक्टर श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि आज भी हमारे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ दिल्ली में किया गया है। उसी के तर्ज पर बिहार शरीफ नगर निगम के सभी वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया जाए। कम से कम प्राथमिक उपचार के लिए हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक खोला जाए। ताकि गरीबों को समुचित इलाज हो।

नालंदा से ऋषिकेश 

biharBihar newsDNBDNB BharatNalanda
Comments (0)
Add Comment