बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना चकिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के समीप की है। मृतक युवक की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के मोकामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विष्णु देव नारायण महतो का पुत्र गणेश महतो के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गणेश महतो दलसिंहसराय अपने बहन से मिलने के लिए गया था। अपने बहन से मिलकर वापस ट्रेन से घर मोकामा लौट रहा था। तभी चलती ट्रेन में ही अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। और ट्रेन से कटकर दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गया। उन्होंने बताया है कि कई घंटे के बाद परिजनों की सूचना मिली की चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ट्रेन से कटकर गणेश महतो की मौत हो गई है।

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना चकिया थाना पुलिस को लगी। मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।आपको बताते चले कि गणेश महतो पेशे से ऑटो चालक था। और ऑटो चलकर ही पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क