नालंदा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, ट्रैक्टर पर सवार चालक की हुई मौत

 

गिरियक थाना क्षेत्र के पल्हुआ गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के पलहुआ गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 24 वर्षीय जीतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है की जीतेन्द्र कुमार वारसलीगंज से ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड कर गिरियक की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान, एक बड़े वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे बचने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जीतेन्द्र कुमार को तत्काल पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरियक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क