जनता दरबार में तीन मामलों का किया गया निष्पादन, एक में…

डीएनबी भारत डेस्क 

भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु शनिवार को बेगूसराय के भगवानपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी रानू कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया। अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है। पूर्व से दो मामले लंबित थे और आज दो नए मामले आए। तीन मामलो का दोनों पक्षो की उपस्थिति में निष्पादन किया गया।

एक मामले मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं हो सका। उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा। अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है, तो बचे मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा। वही थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जिन मामलों का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जायगी। उक्त मौके पर एएसआई अभिषेक रंजन, कर्मचारी पंकज कुमार साहनी, अरविन्द कुमार भारती, दीपक कुमार सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि उपस्थित थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

BegusaraiBegusarai newsbiharBihar newsDNBDNB Bharat