बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, चोरी की घटना से ग्रामीण स्तब्ध

डीएनबी भारत डेस्क

 

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत दुलारपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक रामाज्ञा सिंह के घर में ताला तोड़कर लाखों रूपये के सोने के जेवरात की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक रामाज्ञा सिंह बीते एक सप्ताह पूर्व अपने पुत्र के यहाँ बेगूसराय गये थे और रविवार की सुबह अपने पौत्र विवेक कुमार के साथ अपने घर दुलारपुर वापस लौटे थे।

मामले में विवेक ने बताया कि जब वह अपने दादा के साथ घर पहुँचे तो देखा कि घर का किबाड़ खुला था घर में रखे अलमीरा (गोदरेज) का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखा लाखों का सोने का जेवरात गायब था। घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। तेघड़ा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर गाँव में इस तरह पहली घटना होने से लोग स्तब्ध हैं। लोगों को अपने अपने घर की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

BegusaraibiharBihar newschoriDNBDNB Bharatpolice