बेगूसराय में टेंट पंडाल के गोदाम में आग लगने से 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

 

मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला जहां आग लगने से एक टेंट पंडाल की गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही इस आग लगी में तकरीबन 30 लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं आग लगने के बाद लोग अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि लोग आग के सामने कुछ नहीं कर पाए।

यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 की है। बताया जा रहा है की टेंट पंडाल के संचालक दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। बाद में पता चला की टेंट पंडाल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आनन फानन में संचालक मौके पर पहुंचे। लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि गोदाम में रखें पूरा सामान जलकर राख हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से टेंट पंडाल के गोदाम में भीषण आग लगी हुई है।

लोग आग अपने स्तर से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में टेंट पंडाल के संचालक ने बताया है कि तकरीबन 30 लाख की संपत्ति जलकर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना दमकल कर्मी को दिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल इस घटना के बाद टेंट पंडाल के संचालक को में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टेंट पंडाल के गोदाम में आग कैसे लगी है।

डीएनबी भारत डेस्क