बेगूसराय में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार ठोकर,ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित टोल टैक्स के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने खड़ी ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में सीएनजी ऑटो पे पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित टोल टैक्स के पास की है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो बलिया से बेगूसराय की ओर आ रहा था। तभी भगवानपुर स्थित टोल टैक्स के पास खड़ी ट्रक में जोरदार सीएनजी ऑटो ने धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि सीएनजी ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं सीएनजी ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी। वहीं मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को किसी तरह उसे सीएनजी ऑटो निकालकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क