तेजस्वी ने शेयर किया मां और पत्नी का चक्की चलाते हुए वीडियो, कैप्शन में लिखा…

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीति में तो काफी एक्टिव हैं ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी ने अपनी मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राबड़ी देवी और राजश्री बारी बारी से चक्की चला कर कुछ पीस रही हैं। तेजस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मां और पत्नी घरेलू कामकाज संग संग। तेजस्वी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीति से हटकर उनकी एक अलग पहचान भी लोगों के मन में बन रही है।