बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार पति और पत्नी को कुचला, पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित मुंगेर पुल के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार पति और पत्नी को कुचल दिया।जिससे पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित मुंगेर पुल के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सहरसा जिला के रहने वाले गंगो शाह के रूप में की गई है।जबकि घायल पत्नी की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गंगो में अपने पत्नी सोनी देवी को सहरसा जिले से मोटरसाइकिल पर बैठकर मुंगेर गंगा घाट गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे।

तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही गंगो शाह की  मौत हो गई। जबकि पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सोनी देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जिंदगी और मौत से लड़ रही है।वही  मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

और गांव में मातमी सन्नाटा पसराया हुआ है। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क