बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचला, मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचल दिया।जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है।मृतक मजदूर की पहचान नारायण पीपर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव पासवान का पुत्र सुरेश पासवान के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सुरेश पासवान मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेश पासवान को कुचल दिया जिससे सुरेश पासवान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही  घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

डीएनबी भारत डेस्क