नालंदा में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के कच्ची तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद साहेब का 15 वर्षीय पुत्र पप्पू खान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि 15 वर्षीय पप्पू खान खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कच्चा तालाब के पास से जब वह गुजर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कच्ची तालाब के गहरे पानी में चला गया।

हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी इतना गहरा था किशोर के शव का पता नहीं चल सका। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से 15 वर्षीय किशोर के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

biharBihar newsDNBDNB BharatNalanda
Comments (0)
Add Comment