बिहार के चर्चित लोकगायक ब्रजकिशोर दुबे की संदिग्ध हालत में मौत, दोस्त के फ्लैट से बरामद हुआ शव

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मशहूर लोक गायक और संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की राजधानी पटना में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका शव पटना के पाटलीपुत्र थानाक्षेत्र अंतर्गत अजंता कॉलोनी स्थित एक फ्लैट के बाथरूम से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि फ्लैट उनके दोस्त की है जिसका चाभी वे दो दिन पहले ही लिए थे। मशहूर लोक गायक और संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि उन्हें कुछ लिखना है और यहां शांति मिलेगी इसलिए उन्होंने चाभी ली थी। अगले दिन जब उन्होंने अपने बेटे का फोन नहीं उठाया तो उनका बेटा वहां पहुंचा। कई लोगों की उपस्थिति में फ्लैट का दरवाजा तोडा गया जहां बाथरूम में उनका शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके दोनों पैर बंधे हुए थे और उनका शव पानी से भरे बाल्टी में था साथ ही दोनों हाथ के पास पानी से भरा टब रखा हुआ था।

पाटलीपुत्र थाना इंस्पेक्टर एस के शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है क्योंकि फ्लैट अन्दर से बंद था और यहाँ कोई लूटपाट भी नहीं हुई है। लेकिन दूसरी तरफ लोकगायक ब्रजकिशोर दुबे के दामाद ने हत्या की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दोनों पैर बंधे हैं और सर पानी के बाल्टी में गिरा हुआ है साथ ही दोनों हाथ खुले हैं उस हिसाब से पूरा मामला हत्या का प्रतीत होता है। विदित हो कि ब्रजकिशोर दुबे बिहार के चर्चित लोकगायक और संगीतकार थे। वे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किये जा चुके थे।

biharbrajesh DubeyDNBDNB Bharatfolk singerpresidentsinger
Comments (0)
Add Comment