नालंदा में खेत में काम करने गए मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव के कनार खंधा में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान बकरा गांव निवासी गुलधन केवट के 35 बर्षीय पुत्र शैलेंद्र केवट के रुप में किया गया है। मृतक मजदूरी का काम करता था। वह कल सुबह गांव के ही खेतों के पगडंडी को मरम्मत करने गया था और शाम तक घर नहीं पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी क्रम में मृतक की पुत्री शुक्रवार को खेत जाकर देखा तो मृतक खेत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

biharBihar newsDNBDNB BharatNalandaNalanda NewsNalanda policepolice