एसपी बेगूसराय ने सुनी 48 लोगों की फरियादें, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बेगूसराय एसपी मुख्यालय में आयोजित की गई जनता दरबार।

बेगूसराय एसपी मुख्यालय में आयोजित की गई जनता दरबार।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार 08 मई को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याएं एसपी बेगूसराय के द्वारा सुनी गयी।

इस दौरान एसपी बेगूसराय ने एक-एक कर 48 फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्यों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं।

#spbegusarai