एसपी बेगूसराय ने पुलिस पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी एवं जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

2022 के पूरे वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी जिन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग में योगदान दिया। लगभग 28 पदाधिकारियों को जिलाधिकारी की उपस्थिति में एसपी ने किया सम्मानित।

2022 के पूरे वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी जिन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग में योगदान दिया। लगभग 28 पदाधिकारियों को जिलाधिकारी की उपस्थिति में एसपी ने किया सम्मानित।

पुलिस एवं अभियोजन पदाधिकारी एवं जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने 74 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया को कुशल नेतृत्व में बलिया थाना क्षेत्र से अनैतिक देह व्यपार में संलिप्त 07 महिला एवं 08 पुरुष को गिरफ्तार करने एवं 02 नबालिक बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं कुमार वीर धीरेंद्र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  बलिया को कुशल नेतृत्व में विगत वर्ष 2022 में अवध हथियारों की बरामदगी में वृद्धि से बलिया अनुमंडल में अपराध की घटनाओं में कमी लाने के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस निरीक्षक बासुकी नाथ झा प्रभारी अभियोजन को कोषांग के अथक प्रयास से विगत वर्ष 2022 में 125 कोसों 288 अभियुक्तों को सजा दिलवाने में सफलता प्राप्त किया गया। जो पिछले 04 वर्षों में सार्वधिक है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार अंचल निरीक्षक बलिया  साहेबपुरकमाल थाना के रघुनाथपुर दियारा से भूमि विवाद में दबंगई करने वाले दो पक्षों के कुल 16 अपराधकर्मियों को 06 अवैध हथियार एवं 57 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जबकि पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार परिचारी परवर पुलिस केंद्र बेगूसराय को नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।

पुलिस निरीक्षक त्रिलोक नाथ मिश्रा प्रभारी चुनाव कोषांग बेगूसराय को नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया एवं पुअनि दिवाकर प्रसाद सिंह ओपी अध्यक्ष चकिया को विगत वर्ष 2022 में पूरे साल सिमरिया घाट में आयोजित होने वाले मेला के अवसर पर सुरक्षा परिदृश्य तथा कानून व्यवस्था की सुदृड स्थिति बनाये रखने तथा कई अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया। विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी को इनके द्वारा हथियार तस्कर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 06 देशी कट्टा, एक पिस्टल और 17 जिन्दा कारतूस एवं 02 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके लिए सम्मानित किया गया है।

दिनेश कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल को इनके द्वारा फाइनेंस कर्मी बता कर पिकअप लूट की कोशिश करने वाले 02 अपराधी को रंगेहाथ हथियार एवं कारतूस के गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया है। जबकि सुमंत कुमार चौधरी को नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है। अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा को बछवाड़ा थानान्तर्गत गलारेत कर छोटू कुमार हत्याकांड का 48 घंटे में सफल उदभेदन करते हुए 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया। नीरज कुमार ओपी अध्यक्ष रतनपुर को नीतिश कुमार हत्याकांड का सफल उदभेदन करने एवं कुख्यात अपराधकर्मी शिवम कुमार को 02 देशी कट्टा, एक पिस्टल एवं 79 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया है।

नवीन कुमार थानाध्यक्ष फुलबड़िया को कुख्यात अपराधकर्मी नीतिश कुमार एवं उसके सहयोगी लालू राय को 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 07 फर्जी सीम के साथ गिरफ्तार करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ​​अरबिंद कुमार ओपी अध्यक्ष रिफाइनरी को कुख्यात अपराधकर्मी नीतिश कुमार एवं उसका सहयोगी लालू राय को 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस 02 मोबाईल एवं 07 फर्जी सीम के साथ गिरफ्तार करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पल्लव ओपी अध्यक्ष एफसीआई को कुख्यात अपराधकर्मी नीतिश कुमार एवं उसका सहयोगी लालू राय को 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस 02 मोबाईल एवं 07 फर्जी सीम के साथ गिरफ्तार करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जबकि ​​समरेन्द्र कुमार थाना अध्यक्ष वीरपुर को सीएसपी संचालिका लूटकांड का सफल उदभेदन करते हुए लूटकांड में संलिप्त 04 अपराधियों को हथियार एवं कारतूस तथा लूट के रुपया के साथ गिरफ्तार करने लिए सम्मानित किया गया है।

कुमारी मनिषा विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो को इनके अथक प्रयास से पॉक्सो के कुल 18 कांडों में 24 अभियुक्तों को सजा दिलवाने के लिए सम्मानित किया गया है। सि0 / 738 नीरज कुमार डीआईयू शाखा को विभिन्न कांडों को तकनीकी अनुसंधान द्वारा सफल उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी करने एवं बेगूसराय पुलिस की उपलब्धियों को नियमित तौर पर मीडिया को प्रेस नोट के माध्यम से दिया जाने के लिए सम्मानित किया गया है।  सिं0 / 241 रविशंकर भारती डीआईयू शाखा को विभिन्न कांडों को तकनीकी अनुसंधान द्वारा कांडो का सफल उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। सिं0 / 408 मोहन कुमार डीआईयू शाखा को विभिन्न कांडो को तकनीकी अनुसंधान द्वारा कांडो का सफल उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु इन्हें पुरस्कृत किया गया है।

वहीं सिo / 864 रितेश कुमार मद्य निषेध कोषांग को मद्य निषेध कोषांग में प्रतिनियुक्त रहकर सौंपे गये कार्यों का ससमय निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। सिं0 / 937 विजय कुमार बैठा, चुनाव कोषाग बेगूसराय को नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महील में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है। सि0 / 569 शैलेन्द्र कुमार चौधरी चुनाव कोषांग, बेगूसराय- नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि सिं0 / 852 रविरंजन कुमार, चुनाव कोषांग बेगूसराय को नगर पालिका चुनाव 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण महौल में चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।

#Begusaraisp
Comments (0)
Add Comment