श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु

 

पंडित आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान के नाम के सिवाय हर चीज मिलावटी है। केवल भगवान के नाम मे मिलावट नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा। बजलपुरा भगवतीस्थान में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रीमद भागवत कथा के दौरान पंडित आचार्य श्री विजय कृष्ण जी महाराज ने भगवान की भक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की। मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रख्यात गजलकार धीरज कांत ने अपने भजनों से भक्तमय माहौल बना दिया। इधर आधारपुर ठाकुर बाड़ी के महंत श्री गोपाल दास जी महाराज ने कथावाचक पंडित आचार्य श्री विजय कृष्ण जी महाराज, गायक धीरजकांत सहित उनके मंडली को माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर पंडित आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान के नाम के सिवाय हर चीज मिलावटी है। केवल भगवान के नाम मे मिलावट नहीं है। भगवान का नाम सदा शुद्ध है। इंसान को हर जगह धोखा हो सकता है। मगर राम, कृष्ण और शिव नाम मे कोई संशय नही है। जिस तरह औषधालय में औषधी मिलती है, वस्त्रालय में वस्त्र मिलते हैं। इसी तरह संसार दुखालय है जहां दुख ही मिलता है। इंसान को असली सुख राम नाम में ही मिल सकता है।

सत्संग से मन शुद्ध होता है। सत्संग से बदल जाती है जीवन की धारा उन्होंने कहा कि संतो का सत्संग करने यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें कोई बीमारी नहीं आएगी, हमारा परिवार खुशहाल रहेगा या फिर हमारा व्यापार अच्छा चल जाएगा, यह तो प्रारब्ध होता है जो इस दुनिया में आया है उसे एक दिन जाना ही है जब लाभ होता है तो हानि भी निश्चित होती है। सत्संग तो जीवन की धारा बदल देता है जिसमें आप ज्ञान और भक्ति की धारा में बहने लगते हैं, लेकिन यहां पर भी यदि कई बार लोग सत्संग करते हैं लेकिन उसका मूल नहीं समझ पाते, जिससे जीवन पर्यंत सत्संग करने के बाद भी अंत में उनको कुछ भी हासिल नहीं होता है।

इधर, शुक्रवार को शतचण्डी महायज्ञ के निमित्त अर्णिमंथन के द्वारा अग्नि प्रज्जवलित किया गया। और यज्ञ प्रारंभ हुआ। मौके पर कन्हैया कुमार, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, बबलू सिंह, अविनाश कुमार शीलू, विरेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, मंगल मिश्रा,  विद्यानंद सिंह, शिक्षक रंजीत कुंवर, आकाश कुमार, प्रत्युश परासर, अवनीश कुमार, मंजेश कुमार, अजय कुमार वंशीधर कुमार, मुरलीधर कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशि भूषण भारदुवाज की रिपोर्ट