शोकाकुल स्वजनों से मिलकर बेगूसराय नगर विधायक ने दिया सांत्वना

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह एवं भाजपा नेताओं की टीम शुक्रवार को मुहफसिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर वासुदेवपुर निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह से मिलकर उन्हें एवं उनके शोक संतृप्त सवज्जनों को ढ़ाढ़स बंधाया । शुक्रवार को ही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद सिंह भाजपा नेता मनीष कुमार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेताओं की टीम मनोज सिंह से मिलकर सांत्वना दिया ।

बताते चले थे भाजपा नेता के इकलौते 16 वर्षीय पुत्र भुवन कुमार की मौत गत10 अक्टूबर की सुबह बूढ़ी गंडक नदी के सिउरी पुल घाट में स्नान करने के क्रम में डूबने से हो गई थी। भाजपा नेताओं ने इस हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है । मौके पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता विजय शंकर सिंह, प्रभात कुमार सिंह ,नूनू सिंह विपिन सिंह, डॉ मुरारी सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बताते चलें की घटना के दिन से ही भाजपा नेता मनोज सिंह को सांत्वना देने के लिए भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के आने एवं घटना पर शोक जताने का क्रम जारी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट