बेगूसराय में शौचालय की टंकी में गिरने से एक युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के सैदपुर सलहा बिंद टोली गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया जहां शौचालय की टंकी में गिरने से एक युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के सैदपुर सलहा बिंद टोली गांव की है। मृतक युवक की पहचान सैदपुर सलहा बिंद टोली के रहने वाले सिसो बिंद का पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सिसो बिंद अपने घर में शौचालय बनवा रखा है। जिसके लिए करीब 15 फीट गहरा गड्डा खोदकर सीमेंट का शीट बैठाया गया था।

तभी गौरव कुमार बगल से गुजर रहा था। और टंकी को छेद करने लगा। टंकी को छेद करने के दौरान टंकी में छेनी गिर गया। उन्होंने बताया है कि छेनी गिरने के बाद जब युवक शौचालय से छेनी निकालने के लिए जा रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया। जिससे शौचालय के टंकी में युवक गिर गया। उन्होंने बताया कि शौचालय की टंकी में गिरने के दौरान ही दम घुटने से गौरव कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि जब गौरव कुमार को वहां के लोग निकलने के लिए या तो उसको भी दम घुटने लगा।

काफी मशक्कत के बाद शौचालय की टंकी से गौरव कुमार को निकाल कर आनन फानन में परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग की भीड़ जुट गई । इस घटना की सुचना शाम्हो थाना पुलिस को लगी मौक़े पर शाम्हो थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है है।

डीएनबी भारत डेस्क