शौच जा रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, विरोध करने पर गला रेतकर किया घायल, पुलिस कर रही है जाँच

 

 

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बरदाहा गांव के मुसहरी मोहल्ला के समीप की है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक महादलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास की घटना को अंजाम दिया जब दुष्कर्म का विरोध महिला के द्वारा किया गया तो नाराज अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बरदाहा गांव के मुसहरी मोहल्ला के समीप की है। घायल महिला की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के मुसहरी मोहल्ला के रहने वाले संजय सदा की पत्नी कंचन देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला मुसहरी मोहल्ला की कुछ महिलाओं के साथ शौच के लिए गांव के बगल स्थित बहियार जा रही थी। इस दौरान दो की संख्या में अपराधी महिला कि अकेले देखकर नियत खराब हो गयी।

जब  महिला के द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने महिला को धारदार हथियार से गाल रेत दिया। घायल महिला के पति ने बताया है कि हम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। उन्होंने बताया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उसको ढूंढने के लिए बहियार गए। तभी बहियार से कहारने की आवाज सुनाई दिया। आनंद फाइनल में जब बहियार के पास पहुंचे तो दो की संख्या में अपराधी फरार हो गया  फिलहाल इस घटना की सूचना परिवार द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क