बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक महिला की मौत 3 घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से ई-रिक्शा में भीषण टक्कर मार दिया। इस हादसे में ई रिक्शा पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में तीनों महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के शिउरी पुल के पास की है। मृत महिला की पहचान नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदुआर गांव के रहने वाले स्वर्गीय बटोही सदा का पत्नी सुदामा देवी के रूप में की गई है जबकि घायल महिला की पहचान गीता देवी होरिया देवी एवं फूलों देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला अपने नतनी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए महेशबारा गांव गई थी। शादी समाप्त होने के बाद और देर शाम अपने घर ई-रिक्शा पर सवार होकर 4 महिला बंदूआर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने शिउरि पुल के पास पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया। जिसमें सुदामा देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 महिला गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को दी। मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। वही मंझौल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार धक्का मार दिया इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 महिला घायल है फिलहाल पुलिस महिला को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा है। फिलहाल इस घटना के बाद शादी की खुशी घर में गम में तब्दील हो गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)