शिरोमणि संत रविदास के 646वें प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

शोभा यात्रा में आगे घोड़े,बाइक सवार एवं पीछे से तासा पार्टी के साथ परंपरागत ढाक- ढोल एवं इसके पीछे रथ पर सवार संत शिरोमणि की झांकी के साथ लोगों की हुजूम शोभा यात्रा में शामिल

शिरोमणि संत रविदास के 646वें प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय -शिरोमणि संत रविदास के 646वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को लखीसराय में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर भ्रमण कराया गया। घोड़े की टॉप पर नाचते-थिरकते लोग संत शिरोमणि के जयकारे के साथ अपने यात्रा मार्ग पर बढ़ते रहे। शहर के नया बाजार टाउन हॉल से निकाली गई शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस वहां पहुंचकर समाप्त हुई।


संत शिरोमणि महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिला व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। रथ पर सवार संत के प्रति मूर्ति के रूप में आकर्षण का केंद्र था। वाहनों में संत की तस्वीर के साथ महात्मा बुद्ध एवं भारत के संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की तस्वीर भी लगाई गई थी। शोभायात्रा पुरानी बाजार, चितरंजन रोड, थाना चौक और नया बाजार कवैया रोड तथा मुख्य मार्ग होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंची। जहां वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, परंपरागत ढाक एवं तासा पार्टी के आगे और पीछे लोगों की भीड़ काफ़ी भीड़ थी! शोभा यात्रा में आगे घोड़े,बाइक सवार एवं पीछे से तासा पार्टी के साथ परंपरागत ढाक- ढोल एवं इसके पीछे रथ पर सवार संत शिरोमणि की झांकी के साथ लोगों की हुजूम शोभा यात्रा में शामिल थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों से सम्पूर्ण यात्रा मार्ग संत की जयकारे से गूंजता रहा। पताका लहराता,परंपरागत ढाक एवं तासा पार्टी के और पीछे लोगों की भीड़ शोभा यात्रा में आगे घोड़े,बाइक सवार एवं पीछे से तासा पार्टी के साथ परंपरागत ढाक- ढोल एवं इसके पीछे रथ पर सवार संत शिरोमणि की झांकी के साथ लोगों की हुजूम शोभा यात्रा में शामिल थी।

डीजे पर बजते भक्ति गीतों से सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में पुस्तक एवं फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। घर-घर बुद्ध, घर -घर अंबेडकर जैसे स्लोगन भी अंकित थे। पुस्तक मेला व प्रदर्शनी में संत रविदास की तस्वीर के साथ आने वाले लोग बाबा साहेब अंबेडकर और भगवान बुद्ध की तस्वीर और उन महापुरुषों की जीवनी से जुड़ी पुस्तकें भी खरीदी।

शोभायात्रा में  रविदास महासंघ के जिलाध्यक्ष अक्षय दास, सचिव प्रमोद कुमार दास, कोषाध्यक्ष पवन दास, चंदन दास सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाज के लोग शामिल हुए।

 

लखीसराय से शर्फराज आलम 

 

Comments (0)
Add Comment