साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान विष्णुपुर आहोक गांव के रहने वाले जोगा पासवान के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि जोगा पासवान घर के सामने शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के बाद घर में बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएनबी भारत डेस्क